Header

ब्राण्ड फाइनेंस ग्लोबल 500

• जनवरी‚ 2023 में विश्व की अग्रणी ब्राण्ड मूल्यांकन परामर्शदाता कंपनी ब्राण्ड फाइनेंस (Brand Finance) द्वारा ब्राण्ड फाइनेंस ग्लोबल 500‚ 2023 रिपोर्ट जारी की गई।

• इस रिपोर्ट के अनुसार‚ विश्व का सर्वाधिक मूल्यवान ब्राण्ड अमेजन है। इसके बाद एप्पल एवं गूगल क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।

• इसमें भारत का सबसे मूल्यवान ब्राण्ड टाटा ग्रुप है।

ब्राण्ड फाइनेंस ग्लोबल 500


महत्वपूर्ण बिंदु

यह रिपोर्ट विश्व के 38 देशों के बड़े ब्राण्ड का मूल्यांकन करती है‚ जिसमें कुल 31 सेक्टर शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार‚ 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर के नुकसान के बावजूद भी अमेजन विश्व का शीर्ष ब्राण्ड है।

जबकि एप्पल जो पिछले वर्ष इस सूची में शीर्ष ब्राण्ड था। इस वर्ष दूसरे स्थान पर आ गया है।

गूगल 7 प्रतिशत विकास दर के साथ सूची में तीसरा सबसे मूल्यवान ब्राण्ड होने के साथ ही विश्व का सबसे मजबूत ब्राण्ड बन गया है।

57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इस रैंकिंग में BYD सबसे तेजी से विकास करने वाला ब्राण्ड है ‚जिसका ब्राण्ड मूल्य 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

तकनीक इण्डस्ट्री विश्व की सर्वाधिक मूल्यवान इण्डस्ट्री है‚ जो इस सूची के शीर्ष 500 ब्राण्ड में 14.8 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

इस रिपोर्ट के अनुसार‚ खुदरा क्षेत्र 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की सीमा से ऊपर बना हुआ है।

इस रैंकिंग में बैंकिंग क्षेत्र के सर्वाधिक (71) ब्राण्ड शामिल हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका के 201 ब्राण्ड रैंकिंग में शामिल हैं‚ जो समग्र रैंकिंग के आधे (49.7 प्रतिशत) पर आधिपत्य जमाएं हुए हैं।

दूसरे स्थान पर 79 ब्राण्ड के साथ चीन है‚ जबकि भारत 12 ब्राण्ड के साथ 9वें स्थान पर है।

विश्व के शीर्ष दस ब्राण्ड

विश्व के शीर्ष दस ब्राण्ड

ब्राण्ड वैल्यू रैंकिंग में भारत

• इस रैंकिंग में भारत 12 ब्राण्ड के साथ 9वें स्थान पर रहा।

• भारत का कुल ब्राण्ड मूल्य वैश्विक हिस्सेदारी के 1.4 प्रतिशत के साथ 108.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

• 69 रैंक के साथ टाटा समूह इस सूची में भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है‚ जो अभियांत्रिकी एवं निर्माण से जुड़ी है।

• इसका कुल ब्राण्ड मूल्य 26‚381 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसके ब्राण्ड मूल्य में वर्ष 2022 के मुकाबले 10.3 प्रतिशत का सकारात्मक बदलाव आया है।

• 150वीं रैंक के साथ इन्फोसिस भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान ब्राण्ड है‚ जबकि जबकि 212 रैंक के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम भारत का तीसरा सबसे मूल्यवान ब्राण्ड है। यद्यपि इसके ब्राण्ड रैंकिंग में वर्ष 2022 की तुलना में 33 पायदान की गिरावट दर्ज की गई है।

• रैंकिंग में भारत के अन्य महत्वपूर्ण ब्राण्ड हैं---

एयरटेल (299 रैंक)‚ रिलायंस (310 रैंक)‚ भारतीय स्टेट बैंक (312 रैंक)‚ महिंद्रा समूह (319 रैंक)‚ एचडीएफसी (HDFC) बैंक (332 रैंक)‚ एचसीएल टेक (HCL Tech) (349 रैंक)‚ विप्रो (369 रैंक)‚ जीयो (440 रैंक) एवं लार्सन एवं टूब्रो (487 रैंक)

 #ब्राण्ड_फाइनेंस_ग्लोबल_500